पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
क्षेत्र काे मंगलवार रात काे इस सीजन की सबसे घना काेहरा छा गया। काेहरा इतना अधिक था कि विजिबिलिटी घटकर जीराे रह गई। इससे सड़क पर वाहनाें का चलना दूभर हाे गया। चालकाें काे आगे कुछ दूरी तक ही दिखाई न देने के कारण वाहनाें काे बहुत धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। इससे उन्हें अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में काफी समय लगा। जिला मुख्यालय से प्रतिदिन नेतेवाला जाने वाले एक वाहन चालक के मुताबिक जिला अस्पताल से नेतेवाता पहुंचने में लगभग दस मिनट लगते हैं। लेकिन मंगलवार काे घने काेहरे में विजिबिलिटी शून्य हाेने के कारण नेतेवाला पहुंचने में 45 मिनट लगे।
काेहरे व ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। माैसम में आए बदलाव के चलते दिन का तापमान गत दिवस से 3.5 डिग्री गिरकर 16.3 डिग्री आ गया। रात में भी कड़ाके की ठंड रही तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा। माैसम विभाग ने आगामी तीन दिनाें तक काेहरे व शीतलहर के कारण ठंड का दाैर जारी रहने का अंदेशा जताया है।
क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक घना काेहरा छाया रहा। इससे हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड रही। दाेपहर 12 बजे तक हल्की धूप निकली। लेकिन दाेपहर में खिली हल्की धूप भी आमजन काे ठंड से राहत दिलाने में नाकाम रही। दाेपहर में धूप में बैठे लाेग भी कंपकंपाते नजर आए। शाम काे चार बजे के बाद धूप का प्रभाव कम हाेने के साथ ही ठंड फिर से बढ़नी शुरू हाे गई। रात आठ बजे तक काेहरे का आगमन भी शुरू हाे चुका था।
हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड बढ़ी
जयपुर के माैसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में इन दिनाें बर्फबारी हाे रही है। तथा उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इससे पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू जिलाें में आगामी तीन दिनाें तक सुबह-सुबह काेहरा छाया रहने तथा शीतलहर चलने से ठंड का प्रभाव बना रहेगा। माैसम विभाग के अनुसार मंगलवार काे अधिकतम तापमान 16.3 व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 100 व शाम काे 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
पॉजिटिव- आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। कोई भूमि संबंधी लाभ भी होने के य...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.