पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
काेतवाली पुलिस ने चाेरी के मामले में 8 साल से फरार एक स्थाई वारंटी काे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। आराेपी पुरानी आबादी थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 18 मुकदमे हैं। ये सभी चाेरी और नकबजनी के मामले हैं। काेतवाल गजेंद्र जाेधा ने बताया कि हैडकांस्टेबल सतवीर राठाैड़ व कांस्टेबल सत्यनारायण कूकणा की टीम ने आराेपी 40 वर्षीय रामसिंह बावरी उर्फ पिदण पुत्र बूटासिंह काे सूरतगढ़ से गिरफ्तार किया है। आराेपी 2013 से अदालत से फरार चल रहा था।
काेतवाली थाना में उसके खिलाफ नकबजनी के आराेप में 2005 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आराेपी पर 1998 से 2012 के बीच चाेरी और नकबजनी के 18 मुकदमे दर्ज थे। आराेपी शुरू में पुरानी आबादी में चांदनी चाैक के पास रहता था।
उसके बाद माैसम विभाग राेड पर छजगरिया बस्ती में छुपकर रहने लगा। अब कई साल से सूरतगढ़ में रह रहा था। सूरतगढ़ धानमंडी में पल्लेदारी करने लगा था और अपना नाम साेनू रख लिया था। उसने पहचान छुपाने काे भेष भी बदल लिया था। उसे गुरुवार सुबह सूरतगढ़ धानमंडी में गिरफ्तार कर लिया।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.