जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का करवाया सामूहिक विवाह:करतार फाउंडेशन ने किया आयोजन, बारातों के स्वागत से विदाई तक की जिम्मेदारी संभाली

श्रीगंगानगर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर में करतार फाउंडेशन की ओर से हुए सामूहिक विवाह में नवयुवल।

शहर के कालियां रोड स्थित गुरुद्वारा श्री करतारसर साहिब में रविवार को जरूरतमंद परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन करतार फाउंडेशन की ओर से किया गया। संगठन की ओर से पिछले कई दिन से आयोजन की तैयारियां की जा रही थीं। इस दौरान चूड़ा नानकेया दा, मेहंदी शगना दीं, जागो सहित कई रस्मों का आयोजन किया गया।

बारात के स्वागत से हुई शुरुआत
सुबह कालियां रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर में बारातों के स्वागत से शुरुआत हुई। बारातों के स्वागत के बाद उनके भोजन के तमाम प्रबंध भी करतार फाउंडेशन की ओर से किया गया। गुरुद्वारा में शबद कीर्तन के बीच कन्याओं के आनंद कारज करवाए गए। शाम को कन्याओं की विदाई के समय उन्हें जरूरत का समस्त सामान भी फाउंडेशन के सदस्यों की ओर दिया गया।

सामूहिक विवाह के दौरान शबद कीर्तन करते रागी जत्थे।
सामूहिक विवाह के दौरान शबद कीर्तन करते रागी जत्थे।

फाउंडेशन के सदस्य पिछले लंबे समय से इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए थे। कन्याओं के विवाह के इस आयोजन में गुरुद्वारे में आने वाले तमाम लोगों का विशेष सहयोग था। फाउंडेशन के सदस्य पूरे दिन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे।