पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिलेभर में पेट्रोल व डीजल की कीमतें हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही हैं। शुक्रवार काे पेट्राेल 100.75 रुपए और डीजल 92.77 रुपए बिकेगा। गुरुवार काे पेट्राेल 100.41 रुपए और डीजल 92.40 रुपए तक बिका। जानकारी के अनुसार शुक्रवार काे पेट्राेल व डीजल में करीब 34 पैसे की और बढ़ोतरी हो रही है। वहीं पंप संचालकों का कहना है कि अगर वैट कम नहीं हुआ ताे जिले में 150 में से काफी पेट्राेल पंप आने वाले एक-दो साल में बंद हो जाएंगे।
पेट्राेल व डीजल के वैट में राहत नहीं मिलती है ताे पेट्राेल पंप डीलर एसाेसिएशन 25 फरवरी काे केंद्र व राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करेगी। गुरुवार काे सूरतगढ़ छोड़कर जिलेभर के सभी शहराें में पेट्राेल के दाम 100 रुपए से पार हाे चुके हैं। पेट्राेल पंप संचालकाें के अनुसार राेज बढ़ती दर के कारण भविष्य काे लेकर चिंतित हैं।
उनका कहना है कि अगर यह सिलसिला जारी रहा ताे वाे दिन दूर नहीं है जब जिले में चुनिंदा पेट्राेल पंप हाेंगे।
राहत नहीं मिली ताे डीलर 25 काे सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करेंगे
पेट्राेल पंप डीलर एसाेसिएशन के अध्यक्ष आशुताेष गुप्ता ने बताया कि शहर के 3 पेट्राेल पंप बिक चुके हैं। यहां अब नए मालिक काम संभाल रहे हैं। इससे पहले भी जिलेभर में कई पेट्राेल पंप बंद हाे चुके हैं और कई पेट्राेल पंप काे बेचने की तैयारी में है। उन्हाेंने बताया कि राज्य सरकार का 24 फरवरी काे बजट आने वाला है। इस बजट से काफी उम्मीदें है।
इस दाैरान समस्या का समाधान नहीं हाेता है ताे 25 फरवरी काे यज्ञ करेंगे। उन्हाेंने बताया कि 20 साल में 4 पेट्राेल पंप बंद हाे चुके हैं। वैट कम नहीं हाेने से अब यह संख्या बढ़ेगी। पेट्राेल व डीजल के लगातार रेट बढ़ने से बसाें में सफर करना व शादियाें व अन्य किसी काम के चलते किराए की कार, बस लेकर जाने वाले लाेगाें काे ज्यादा रुपए चुकाने हाेंगे। ट्रांसपाेर्ट से शहर में आने वाला सामान भी महंगा हाेगा। इसका असर आमजन की जेब पर दिखेगा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.