पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शाहजहांपुर बाॅर्डर पर किसान आंदाेलन के पड़ाव में शामिल महिलाएं भी ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच की तैयारी में लगी हैं। इसके लिए प्रदेश के श्रीगंगानगर, सीकर व झुंझुनूं जिले की महिलाएं शामिल हैं जाे शाहजहांपुर बाॅर्डर पर नियमित रूप से हाईवे पर ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास कर रही है।
किसान ही यहां महिलाओं काे ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास करवा रहे हैं। ताकि महिलाएं ट्रैक्टर लेकर यहां से दिल्ली के लिए रवाना हाेने वाले किसानाें के साथ रवाना हाें।
26 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। अगर सरकार नहीं मानेगी तो ट्रैक्टर-ट्राली लेकर परेड करेंगे, जिसके लिए हम ट्रेनिंग ले रहे हैं। हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।
अन्नू दुग्गल, घड़साना की बेटी
महिलाओं के बने हुए हैं ड्राइविंग लाइसेंस
शाहजहांपुर बाॅर्डर पर पड़ाव के पास खाली हाईवे पर साै से अधिक महिलाएं पांच से सात किलाेमीटर के दायरे में घंटाें ट्रैक्टर चलाने का अभ्यास कर रही हैं। सीकर जिले की तारा धायल, सराेज भींचर, ईशा शर्मा, मिनाक्षी, रामचंदरी, साेहनी देवी आदि ट्रैक्टर चलाना सीख चुकी हैं तथा अब अन्य महिलाओं काे ट्रैक्टर चलाने का प्रशिक्षण दे रही हैं।
अखिल भारतीय किसान सभा श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष कालू थाेरी, राकेश बिश्नाेई, सीकर के महावीर सिंह, रणधीर भींचर, संजय माधव अादि किसान भी महिलाओं काे ट्रैक्टर चलाना सिखा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि दिल्ली कूच करते वक्त अब महिलाएं भी ट्रैक्टर लेकर शामिल हाेंगी। ट्रैक्टर चलाने वाली महिलाओं के जत्थे काे और बढ़ाया जाएगा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.