हवा चली तो शनिवार को तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हालांकि इससे गर्मी पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा लेकिन मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले चौबीस घंटे में कुछ और राहत मिल सकती है। इस दौरान आंधी या तेज हवा चलने जैसे हालात हो सकते हैं। इससे लू से राहत मिलेगी।
दोपहर तक चली लू
इस बीच इलाके में शनिवार दोपहर तक तेज लू चलती रही। इस दौरान सड़कों पर निकले लोगों को गर्मी ने खूब परेशान किया लेकिन दोपहर बाद चली हवा राहत लेकर आई। इससे गर्मी में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई लेकिन यह शुक्रवार के मुकाबले कुछ राहत देने वाली लगने लगी। शाम ढलने तक मौसम में गर्मी का असर तो बना हुआ था। इस दौरान हवा गर्म थी लेकिन देर रात तक गर्मी में कमी आने की उम्मीद जगी थी।
मिलेगी राहत
वेदर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगले चौबीस घंटे में इलाके में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान हवा चलेगी। चौबीस घंटे के दौरान तेज हवा का अलर्ट भी दिया गया है। इससे लू कम होने की संभावना है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इलाके में अगले चौबीस घंटे में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पास होगा। इसके असर से गर्मी में कमी आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शुक्रवार के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था। शुक्रवार को यह 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.