जिले के सूरतगढ़ इलाके में प्रेम प्रसंग में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शनिवार रात सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित युवक को चोटें आई हैं तथा सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर में भर्ती है। पुलिस ने शनिवार देर रात ट्रोमा सेंटर जाकर युवक के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज करवाया।
आरोपी की बहन और युवक करना चाहते थे विवाह
पुलिस को दी रिपोर्ट में नई बारेकां के कालूराम ने बताया कि आरोपी युवक की बहन उससे विवाह करना चाहती थी। इसी कारण वे दोनों दो दिन तक घर से चले गए तथा दो अलग-अलग जगहों पर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने उससे संपर्क कर उसे कहा कि वे लौट आएं उन्हें कुछ नहीं कहा जाएगा। उनकी बात पर विश्वास कर वे लौट आए लेकिन शनिवार को आरोपी और उसके कुछ साथियों ने नई बारेकां बस स्टैंड पर युवक पर हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। उसे सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है।
पुलिस ने ली मामले की जानकारी
पुलिस ने पीड़ित युवक से मामले की जानकारी ली है। पुलिस ने कई जगह पर आरोपियों की तलाश शुरू की है। घटनास्थल के आसपास से जानकारियां जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.