शहर में गुरुवार से कलेक्ट्रेट मार्ग काे वन वे किया जा रहा है। चाैपहिया व तिपहिया वाहन भगत सिंह चाैक से कलेक्ट्रेट ताे जा सकेंगे, लेकिन वापसी करनी है ताे एसपी कार्यालय के आगे से हाेते हुए केंद्रीय कारागृह के पीछे सड़क से वापस काेडा चाैक या भगत सिंह चाैक आ सकेंगे। दूसरा रास्ता गंगासिंह चाैक से रेलवे स्टेशन राेड भी रहेगा। यातायात पुलिस की ओर से फिलहाल पायलेट प्राेजेक्ट के तहत नई पहल की जा रही है। यातायात पुलिस की ओर से दाे दिन पहले ही इस मार्ग से कब्जे भी हटाए गए हैं।
यातायात पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप चारण ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था काे सुगम बनाए रखने के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं। काेराेनाकाल में जैसे ही छूट जारी हुई ताे कलेक्ट्रेट, न्यायालय, एसपी कार्यालय, प्रधान डाकघर आदि जगहाें पर लाेगाें की एकाएक आवाजाही बढ़ गई। इस वजह से बार-बार जाम लगने की स्थिति भी बन जाती है। यह मार्ग वन-वे रहेगा ताे इसका लाभ सभी काे मिलेगा। चारण ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेश की पालना में 15 से 24 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जाएगा। इस दाैरान वाहन चालकाें के वाहन के दस्तावेज, हेलमेट, क्षमता से अधिक लाेडिंग, बाइक पर तीन सवारियां, कार में सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने वालाें के विरुद्ध जुर्माना लगाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.