देवली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और रालसा एक्शन प्लान के अनुसार रविवार को तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उक्त शिविर का आयोजन शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर किया गया।
लोगों को बांटे पंपलेट
इसमें पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार भूरेठा ने लोगों को जैव विविधता के संरक्षण के महत्व उसके विभिन्न पहलुओं, प्रौद्योगिकी तथा सतत विकास के संबंधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रकृति के संतुलन के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखरेख करने के बारे में बताया। साथ ही मौजूद लोगों को कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। इस दौरान शिविर स्थल पर लोगों को जानकारी युक्त पंपलेट भी वितरित किए गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.