नगर पालिका मालपुरा के पालिकाध्यक्ष पद पर राज्य सरकार ने पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा नामा को चार्ज दे दिया है। तीसरी बार आशा नामा पालिकाध्यक्ष पद पर आसीन हुई। स्वायत शासन विभाग के निदेशक हरदेश कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी कर बताया कि 4 मई को नगर पालिका की अध्यक्ष व सदस्य सोनिया सोनी को निलंबित किया गया था। मालपुरा पालिका अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। राज्य सरकार द्वारा वार्ड नंबर 21 से सदस्य व पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा नामा को 60 दिवस या आगामी आदेशों के लिए मनोनीत किया गया है।
गौरतलब है कि आशा नामा जो कि तीसरी बार पालिका अध्यक्ष के पद पर आसीन होगी। पूर्व में कृषि उपज मंडी समिति में भी चेयरमैन पद पर रह चुकी है। वहीं भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने शुक्रवार को डीएलबी डायरेक्टर को पत्र प्रेषित कर पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा नामा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चार्ज नहीं देने की मांग की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.