मालपुरा के लाम्बाहरिसिंह थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े राह चलती एक महिला की सोने की नथ तोड़कर फरार गए। घटना ग्राम संवारियां में दतोड़ रोड बगीची के सामने मंगलवार शाम 4.30 बजे की है। महिला मंदिर से अपने घर वापस लौट रही थी। घर से करीब 200 ही दूर थी। इसी दौरान सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला की सोने की नथ तोड़ी और बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि नथ सवा तोले सोने की थी। जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपए है।
महिला के चिल्लाने पर पास के ही एक मकान से युवक निकलकर बाहर आता है और बाइक से बदमाशों का पीछा भी करता है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बदमाश कैमरे बिल्कुल साफ दिखाई दे रहे हैं।
पीड़िता मोहनी पत्नी अशोक साण्डीवाल निवासी संवारिया मंदिर में पक्षियों को दाना डालने गई थी। वहां से अपने घर वापस पैदल लौट रही थी। सामने से बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए थे। उन्होंने बाइक को पास में लिया और झपट्टा मारकर सोने की नथ तोड़कर ले गए। पीछे मुड़कर देखा तो बाइक सवार बदमाश तेजी से निकल गए। घटना के महिला ने परिजनों को सारा घटनाक्रम बताया। जिसके के मामले के संबंध रिपोर्ट दी गई।
एसपी राकेश बैरवा ने कहा कि घटना की सूचना पर नाकेबंदी कराई और मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। 16 मार्च 2022 को भी पचेवर थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही घटना हो चुकी है। लूट की वारदातें बढ़ रही है और चोरों को हौसले बुलंद हो रहे है। बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.