विधानसभा का घेराव:भाजयुमो कार्यकर्ता 4 मार्च को करेंगे विधानसभा का घेराव

टोंक3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नटवाड़ा भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विधानसभा का घेराव कार्यक्रम को लेकर भाजपा नटवाड़ा मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के 4 मार्च को विधानसभा का घेराव पर चर्चा की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों हर वर्ग के साथ छल किया है।

हर व्यक्ति मेहनत की कमाई से दूरदराज क्षेत्र में जाकर परीक्षा देता है तो वहीं दूसरी ओर पेपर लीक हो जाता है। इस तरह से युवाओं के साथ छल हो रहा है और इस बात को लेकर युवाओं में आक्रोश है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 4 मार्च को विधानसभा का घेराव करने वाले हैं।