पेयजल सप्लाई बंद:दो दिन से पेयजल सप्लाई बंद, लोग दूर-दराज से ला रहे पानी

टोंक14 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

रानोली गांव में पिछले दो दिन से पेयजल सप्लाई बंद है। जिससे ग्रामीणों को दूर दराज के पेयजल स्रोतों से पानी लेकर आना पड़ रहा है। गांव की पेयजल सप्लाई टंकी का वाल्ब दो दिन पहले खराब हो गया। जिससे गांव की पेयजल सप्लाई बंद हो गई। जिससे ग्रामीणों को सुबह-शाम हैंड़पंप, कुएं से पानी ला रहे हैं। वर्तमान में फसल कटाई का समय चल रहा है। जिसमें महिलाएं परिवार सहित व्यस्त हैं। ऐसे में दूर दराज से पानी लाने का समय नहीं मिल रहा है। खेतों से लौटते समय या देर शाम तक पानी लेकर आ रहे हैं।

संतरा देवी, कंचन देवी, पार्वती देवी आदि ने बताया कि पानी के लिए गांव के बाहर लगे हैंडपंप कुएं से पानी लाना पड़ रहा है। इस समय फसल कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में पानी लाने में रात हो जाती है। घरेलू काम प्रभावित हो रहा है। पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारी अमर सिंह जैन ने बताया कि पेयजल सप्लाई टंकी पर लगा वाल्ब खराब होने से पानी की सप्लाई बंद है। वाल्ब ठीक होते ही पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...