भाजपा एफपीओ संयोजक दिनेश तिलकर खण्डार के नेतृत्व में टीम ने राष्ट्रीय बांस मिशन परियोजना के तहत ग्राम पंचायत भगवतगढ़, जौंला, टापूर, सारसोप, झोपडा पंचायतों में जाकर किसान बन्धु उत्सव एवं परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने 5 जून को होने वाले 50 वे पर्यावरण दिवस और पर्यावरण सुरक्षा सम्मान समारोह के संबंध में भी किसानों को बताया तथा कहा कि हर तहसील से 10 प्रगतिशील किसान समारोह में जायेंगे। तिलकर ने पंचायतों में किसान भाइयों को बांस का रोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केन्द्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी बताया। टीम ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और किसान भाइयों की आय को दोगुना करने के तहत चलाया जा रहा है। इस योजना से बांस से बनाये जाने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। टीम में अशोक खोरवाल, आशीष जैन, बीरबल सेन, चेतराम मीणा, गणेश पारिक सहित अन्य ने किसानों को जानकारियां दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.