राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत टोंक की बैठक शनिवार को शहर के नेहरू पार्क में आयोजित हुई। इसमें संगठन की गतिविधियों पर चर्चा कर उपशाखा टोंक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। पर्यवेक्षक ज्ञान सिंह व लादूलाल चौधरी तथा चुनाव अधिकारी नरेन्द्र शर्मा की देखरेख में गठित कार्यकारिणी में रामावतार पुरोहित संरक्षक, रामबाबू पारीक सभाध्यक्ष, उपसभाध्यक्ष शिवस्वरूप तथा अध्यक्ष दिनेश जाट काे बनाया गया।
इसी प्रकार राजाराम मीणा ग्रामीण उपाध्यक्ष, भगवान मीणा शहरी उपाध्यक्ष, रामदयाल बैरवा मंत्री, रामप्रसाद कुमावत कोषाध्यक्ष, सुशील कांत दाधीच संयुक्त मंत्री, लीलाधर सैन, मोहनलाल, रामावतार व रूपलाल जाट संगठन मंत्री, कपूरचंद जांगिड, दिनेश शर्मा, रूपनारायण व दीपक सक्सैना को प्रचार मंत्री बनाया गया। आशा मीणा महिला मंत्री तथा नंदकिशाेर, चेतन सुनिता, प्रकाश आदि को प्रतिनिधि बनाया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.