उनियारा में हुए कांग्रेस के होली मिलन समारोह में रविवार को उनियारा विधायक हरीश चंद्र मीना ने सत्ता और संगठन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी विरोधी पार्टी में हर स्तर पर कार्यकर्ताओं का संगठन है, जबकि हमारी पार्टी में ऐसा नहीं है। कांग्रेस में वोट तो है, लेकिन संगठन नहीं है। हमारे संगठन को जंग लग चुका है। हमारे प्रदेशाध्यक्ष दो-ढाई साल से निष्क्रिय हैं। हमारे पास पूर्णकालिक प्रदेशाध्यक्ष नहीं है ये अस्थाई व्यवस्था है। टोंक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं है।
उन्होंने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए और कहा कि ये नियुक्तियां उपर से होती हैं। हमसे राय ली जाती है। MLA मीना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वीरांगनाओं के मामले में सचिन पायलट की हां में हां मिलाते हुए बिना नाम लिए CM पर निशाना साधा। मीना ने कहा कि वीरांगनाओं का अपमान किसी भी स्तर पर नहीं होना चाहिए। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। किरोड़ी लाल मीणा के साथ हुई घटना को लेकर कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं। इससे पहले स्नेह मिलन में आमजनों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। MLA मीना ने समस्याओं के निस्तारण करने का विश्वास दिलाया।MLA ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। कांग्रेस में वोटों की कमी नहीं है।
इनपुट :निर्मल गुप्ता, उनियारा
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.