- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Tonk
- Two day Pratishtha Mahotsav Begins Today, Vishwashanti Mahayagna Will Also Be Held
दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव आज से, विश्वशांति महायज्ञ भी होगा
- कॉपी लिंक
पराना के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विस्तार कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार से दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ होगा। 28 एवं 29 नवंबर को होने वाले महोत्सव में श्री जिनेन्द्र देव वेदी प्रतिष्ठा, जिन बिम्ब स्थापना, विश्वशांति
मंदिर कमेटी के कार्याध्यक्ष राजेश जैन पराना ने बताया कि ग्राम पराना के जैन परिवारों, प्रवासी पराना परिवारों तथा सकल दिगम्बर जैन समाज के सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं धार्मिक भावना से मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विस्तार कार्य को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। मंदिर का विकास कार्य पूर्ण होने के बाद अब विधि-विधान से प्रतिष्ठा महोत्सव किया जा रहा है।
दो दिवसीय महोत्सव इन्द्रनंदी महाराज ससंघ के मंगल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित हो रहा है। महोत्सव में वेदी प्रतिष्ठा, जिन बिम्ब स्थापना, विश्वशांति महायज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं और मांगलिक कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से विश्वशांति, जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की मंगल कामना की जाएगी। महोत्सव को लेकर स्थानीय एवं प्रवासी जैन परिवारों में विशेष उत्साह है।






















