अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला मंडल की ओर से शहर के कंकाली माता मंदिर परिसर में फागोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर महिलाओं ने फूलों व फाग भजनों के बीच नृत्य किया तथा एक दूसरे के गुलाल लगाई। महिला मंडल की ओर से आयोजित रंग रंगीलो सतरंगी फागोत्सव में ईसर- गणगौर बनी महिलाएं आकर्षण रही। कार्यक्रम से पहले कंकाली माता व राधे कृष्ण की मनमोहन झांकी सजाकर गणगौर के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने उत्साह से नृत्य किया। मोहन सोनी, अनिता दुसाद, अभिलाषा तमोली, नीलू साहू, कृष्णा पारीक, संतोष देवी आदि ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। महिला जिलाध्यक्ष रेखा जाजू ने बताया कि फूलों से सज रहे वृंदावन बिहारी, दीवाना तेरा आया तेरी नगरी में, बाबा श्याम के दरबार मची रे होली, नैना नीचा करले श्याम ने रिझावै ली काई री सरीखे भजनों पर महामंत्री अंजली गुप्ता, ब्लॉक महिला अध्यक्ष अंजलि शेखावाटिया आदि ने नृत्य किया। राधा कृष्ण बने रानी विजयवर्गीय व मानसी विजयवर्गीय ने सबका मन मोह लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय, महिला जिलाध्यक्ष रेखा जाजू, महामंत्री अंजली गुप्ता, महेंद्र दुसाद, अंजलि आदि ने कहा कि ऐसे आयोजन से सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर मीना दुसाद, हेमलता खंडेलवाल, मंजू गांधी, मंजू गर्ग, मंजू खंडेलवाल, मंजू धोकरिया, मंजू विजयवर्गीय, अनिता विजयवर्गीय, गीता, संतोष गुप्ता, कमला दुसाद, राधा दुसाद, नवल दुसाद, अंजू कक्कड़, सरिता विजयवर्गीय, अरुणा सोनी, अंजू विजय, मंजू, लक्ष्मी, ज्योति विजयवर्गीय, गीता कट्टा, पुष्पा डंगायच, अनिता आमेरिया, मुन्ना खंडेलवाल, सीता खंडेलवाल, संगीता मंगल, मधु आकड़, सुशीला आकड़, निकिता आकड़, चमेली सोनी, संगीता नामा, हेमलता नामा, शिक्षा विजय, सुनीता विजय, ममता विजय, सीता विजय, नीरू विजय, चेतना गर्ग, मंजू विजय, विजय सेन, रेखा, सोनी, बीना छामुनिया, अनु, सीता, कान्ता, रेखा, पिंकी, पारुल, पूनम, सुधा, मोनू जैन, रेनू शर्मा, स्नेहलता शर्मा,ज्योति विजय, गीता शर्मा, अंजू सिंगल, अनिता, अनु समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.