अवैध संबंधों के शक में किया था युवक का मर्डर:झोपड़ी में सोते समय किया था जानलेवा हमला, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

टोंक7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध संबंधों के शक में युवक के मर्डर मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar
अवैध संबंधों के शक में युवक के मर्डर मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

टोंक जिले के दतवास थाना क्षेत्र में खेत में सो रहे व्यक्ति के मर्डर मामले में पुलिस ने रविवार देर शाम को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मर्डर में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 1 नवंबर की रात को करीब 3.30 बजे सूचना मिली थी कि सवाई माधोपुर जिले के गुगडोद निवासी कमल सिंह राजपूत टोरडी बडागांव (धतूरी) के खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था। रात को अज्ञात लोग उस पर जानलेवा हमला कर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमल सिंह को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर में इलाज के दौरान 9 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि मृतक के भाई विजय सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच की। इस दौरान सामने आया कि मृतक कमल सिंह झोपड़ी में परचूनी दुकान की आड़ में अवैध शराब बैचता था। मृतक का पड़ोस में रहने वाले रामसहाय के घर आना-जाना था। रामसहाय का चाचा श्योजीराम मृतक के पास ही झोपड़ी में सोता था। रामसहाय और उसके बेटे बबलू गुर्जर व युवराज गुर्जर को शक था कि मृतक कमल सिंह और बबलू गुर्जर की पत्नी के बीच अवैध संबंध है। इसको लेकर परिवार में आए दिन झगड़ा होता था।

एसपी ने बताया कि रोजाना के झगड़े से परेशान होकर रामसहाय गुर्जर, उसके चाचा श्योजीराम और छोटे बेटे ने कमल सिंह की हत्या करने का प्लान बनाया। इसके तहत 1 नवंबर की रात को तीनों ने मिलकर झोपड़ी मे सो रहे कमल सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी को इन लोगों पर शक नहीं हो, इसके लिए इन्होंने ही कमल सिंह के परिजनों को फोन कर अज्ञात लोगों के जानलेवा हमला करने की जानकारी दी थी।

वीडियो :गणेश योगी, दत्तवास