निवाई के डाक बंगले में युवा आक्रोश महा प्रदर्शन और विधानसभा घेराव को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम भारत माता , पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी अशोक सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराना, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोपालगढ़,भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
4 मार्च को करेंगे विधानसभा का घेराव
प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ 4 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले युवा आक्रोश महा प्रदर्शन और विधानसभा घेराव को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बना हुआ है। प्रदेश के युवाओं में मौजूद कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा ने कहा कि टोंक जिले से युवा मोर्चा के दो हजार कार्यकर्ता जयपुर में होने वाले युवा आक्रोश महा प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रत्येक मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। प्रदेश के युवाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर काफी आक्रोश है बना हुआ है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान बैठक में भाजपा जिला महामंत्री प्रमुख बाडोलिया, विष्णु शर्मा, पार्षद मदन लाल वर्मा, करण सिंह राजावत, सीताराम वर्मा, एडवोकेट सुरेश शर्मा, जितेंद्र धारवाल, पंचायत समिति सदस्य विष्णु शर्मा, हनुमान चौधरी, हरी करीरिया , छात्रधारी शर्मा, विजय मनोरिया, लालचंद सैनी,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.