श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में राजपूत समाज बालिका छात्रावास में पूज्य तन सिंह की 99वीं जयंती मनाई गई। प्रांत प्रमुख जयपुर ग्रामीण दक्षिण-पश्चिम देवेन्द्र सिंह बरवाली,मुख्य वक्ता गजेंद्रसिंह आऊ केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, विशिष्ट अतिथि रेवंत सिंह धीरा प्रांत प्रमुख दिल्ली एनसीआर की उपस्थिति रही। एडवोकेट तेज भंवर सिंह नटवाड़ा ने पूज्य तन सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय के बारे में बताया। गजेन्द्रसिंह आऊ ने पूज्य पूज्य तन सिंह की शिक्षा और संस्कारों पर विस्तार से जीवन शैली के बारे में अवगत करवाया और उनके विचारों के अनुरूप कर्म योग पर चलते हुए अपने मानव जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करने की प्रेरणा दी। परम पूज्य तन सिंह ने अपने जीवन में जो भी लक्ष्य निर्धारित किया।
कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह बिडोली, प्रेमसिंह निमेडा, बहादुर सिंह चनानी, गोविंद सिंह पलेई, डॉ. संजू कंवर नटवाड़ा, दीपा हाड़ा हनोतिया, दीपशिखा पलेई डॉ. गायत्री शक्तावत, पार्षद करण सिंह खाजपुरा, भवानी सिंह पलेई सरपंच, ठा. नगेंद्र सिंह गुगडोद, एडवोकेट रणजीत सिंह करेड़ा बुजुर्ग,नायब तहसीलदार ओम सिंह सिवाड़, सोनू बना झिलाय, दीपेंद्र सिंह ताकला, विक्रम सिंह जयलालपुरा, नटवर सिंह राठौड़ पूर्व अध्यक्ष राजपूत सभा निवाई, योगेंद्र सिंह डूंगरी, उत्तमसिंह हनोतिया, अजयसिंह झाड़ोदा राजकुमार सिंह नूवा, सायर सिंह हनोतिया, वीरेंद्रसिंह हनोतिया, जगदीश सिंह हनोतिया, योगेंद्रसिंह जमात, आशुतोषसिंह पलेई, विक्रमसिंह गेरोटी आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.