मूंडिया बाईपास पर टेलर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, दो घायल

निवाई58 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

निवाई /गुंसी| राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर शुक्रवार सुबह करीब11.30 बजे एनबीसी फैक्ट्री गुंसी के पास एक कट पर ट्रेलर ने ई-रिक्शा के टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा में चालक सहित तीन गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को जयपुर रैफर कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुंसी निवासी बाबूलाल माली उम्र 71 वर्ष एवं किशनलाल उम्र 70 वर्ष शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा से निवाई जा रहे थे। रिक्शा चालक अपने रिक्शे को एनबीसी फैक्ट्री के पास बने एक कट से मुंडिया की ओर क्रॉस कर रहा था। निवाई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने रिक्शा के टक्कर मार दी।

इससे चालक प्रेमचंद रैगर निवासी निवाई उम्र 30 वर्ष सहित दोनों वृद्ध उछलकर सड़क मार्ग पर गिर गए। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलने पर गांव के युवक घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों घायलों को उप जिला अस्पताल निवाई में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने बाबू लाल माली को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों को जयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर सदर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links