पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
निकटवर्ती ग्राम कुणी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस के पांचवें दिन गुरुवार को श्री कृष्ण भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। पंडित राजेंद्र शास्त्री यहां पर कथा का वाचन कर रहे हैं। उन्होंने कथा के दौरान बताया कि भगवान कृष्ण ने बचपन में कई बाल लीलाएं की। इसमें गोवर्धन पर्वत को एक उंगली से उठाना, कालिया नाग का मर्दन, गाय चराना, माखन चोर बनकर किए गए कार्य उनकी इन्हीं लीलाओं में आते हैं।
उन्होंने कहा कि कृष्ण भगवान ने सदैव सत्य का साथ दिया। सत्य का साथ देने से ही मनुष्य का उद्धार होता है। मनुष्य को जीवन में अच्छे कर्म करते हुए हमेशा सही रास्ते पर चलना चाहिए। कथा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र कुणी, मचलाना, सेलारपुरा, रीछावरा, राजपुरिया से श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथा की पूर्णाहुति 20 फरवरी को होगी।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.