स्टेच्यू ऑफ बिलीफ:श्रीजी की नगरी में शिव का विराट रूप, दुनिया की सबसे ऊंची 351 फीट की शिव प्रतिमा, नए साल से जलाभिषेक
सुधीर पुरोहित | नाथद्वारा2 वर्ष पहले
प्रतिमा 120 फीट रोड पर बनी है। अभी 30 फीट और 40 फीट की दो सड़कें हैं। दोनों रास्ते 100-100 फीट की मांग की जा रही।
शहर में गणेश टेकरी स्थित दुनिया की सबसे ऊंची (351 फीट) शिव प्रतिमा स्थल पर प्रवेश के लिए पर्यटकों को टिकट देना होगा। हालांकि टिकट की दर अभी तय नहीं हो पाई है। प्रतिमा स्थल पर अधिकांश काम पूरा हो चुका है। जनवरी तक उद्घाटन होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर प्रतिमा बना रही गुजरात की कंपनी को काम पूरा करने की डेडलाइन भी दे दी है।
इन दिनों प्रतिमा स्थल को जोड़ने के लिए एप्रोच सड़क, पार्किंग और बच्चों का एडवेंचर पार्क बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रतिमा का काम मिराज ग्रुप करवा रहा है। प्रतिमा उद्घाटन के समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। कोरोनाकाल की ज्यादा दिक्कतें नहीं आई तो 27 जनवरी 2021 को शिव प्रतिमा स्थल पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
प्रोजेक्टर पर पर्यटकों को दिखाएंगे निर्माण प्रक्रिया
- शिवजी की प्रतिमा के अंदर हाॅल बनाया है। इसमें प्रोजेक्टर पर पर्यटकों को शिव प्रतिमा के निर्माण की शुरुआत से अंत तक की प्रक्रिया और उसकी कहानी और प्रतिमा की खासियतों के बारे में बताया जाएगा।
- दूरबीन से देख सकेंगे अरावली पर्वत का नजारा
- प्रतिमा में 250 फीट की ऊंचाई पर दूरबीन लगेगी। पर्यटक कांकरोली और अरावली पर्वत का नजारा देख सकेंगे।
250 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट की लागत
- पर्यटक 351 फीट की ऊंचाई से प्रतिमा का अभिषेक कर सकेंगे।
- इसके लिए प्रतिमा में ही 5-5 हजार लीटर क्षमता के दो वाॅटर हॉल बनाए हैं।
- एक वाॅटर हॉल के पानी का उपयोग शिवजी के अभिषेक में होगा।
- दूसरे वाॅटर हॉल का पानी आग बुझाने में काम आएगा।
20 किलोमीटर दूर से होंगे शिव दर्शन
- 250 साल तक सुरक्षित रखने के लिहाज से डिजाइन आईआईटी रूड़की के सीनियर प्रोफेसर से पास करवाई है।
- प्रतिमा की डिजाइन का विंड टनल टेस्ट, ऊंचाई पर हवा के प्रभाव का टेस्ट आस्ट्रेलिया में हुआ है।
- 250 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवा भी प्रतिमा पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- बरसात-धूप से बचाव के लिए कांक्रीट पर जिंक की कोटिंग व कॉपर कलर।
- शिव प्रतिमा का सिर 70 फीट लंबा है।
- 20 किमी दूर से भी दिखती है प्रतिमा।
- प्रतिमा अंदर से एयरकंडीशन्ड है।
- प्रतिमा के अंदर 4 लिफ्ट लगी हैं।
- दो लिफ्ट 110 फीट ऊंचाई तक एक बार में 30 श्रद्धालुओं को ले जाएगी।
- 2 अन्य लिफ्ट 110 से 351 फीट ऊंचाई तक जाएगी। 13 लोग एक साथ जा सकेंगे।
- दो मंजिला पार्किंग रहेगी, जहां पर 250 कारें, 200 दुपहिया की क्षमता होगी।
- 13 हजार स्क्वायर फीट का अराइवल प्लेटफाॅर्म है। पर्यटक सेल्फी ले सकेंगे।
- 17 हजार 500 स्क्वायर फीट में लेजर फाउंटेन। 500 पर्यटक लुत्फ ले सकेंगे।
ये आठ चीजें बनाती हैं शिव प्रतिमा काे भव्य
- 110 फीट ऊंचा है शिव प्रतिमा का आधार
- 2600 टन स्टील अब तक लग चुका है
- 26618 क्यूबिक मीटर सीमेंट-कंक्रीट लगी
- 30 हजार टन है प्रतिमा का कुल वजन
- 400 लोग बैठ सकेंगे फूड कोर्ट में
- 2601 टन लोहा निर्माण में लगा है।
- 52380 फीट में हैं बने हैं तीन हर्बल गार्डन
- 16 एकड़ में फैला है प्रतिमा स्थल