पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नाथद्वारा| शहर में 24 घंटे पेयजल सप्लाई से पूर्व पूरे शहर की वर्षों पुरानी पेयजल पाइपलाइन को बदलने की जरूरत है, उसके बाद ही 24 घंटे पेयजल योजना साकार हो सकेगी। पिछले 10 वर्षों से जलदाय विभाग शहर की पेयजल पाइपलाइन बदलवाने के लिए सरकार से मांग कर रहा है।
अब कार्य की डीपीआर बनाने से पहले का सर्वे हो रहा है। कार्य पर करीब 20 से 25 करोड़ के खर्च की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि गत 18 फरवरी को नाथद्वारा आए यूडीएच मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने नाथद्वारा शहर में भी राजसमंद की तर्ज पर 24 घंटे पेयजल सप्लाई देने की घोषणा विधानसभाध्यक्ष डाॅ. सीपी जोशी के आग्रह पर की थी। मंत्री की घोषणा से शहरवासियों में 24 घंटे पेयजल मिलने की आस जगी है, लेकिन अभी 24 घंटे पेयजल देने की योजना शुरू होने में समय लग सकता हैं।
जलदाय विभाग की तरफ से पाइपलाइन बदलने की योजना के लिए बनाई जाने वाली डीपीआर से पहले का सर्वे करवाया जा रहा है। डीपीआर बनाने के सर्वे पर ही करीब 20 लाख का खर्च होने का अनुमान है। सर्वे का कार्य फरवरी के अंत तक चलेगा, उसके बाद मार्च मध्य तक डीपीआर उच्चाधिकारियों को भेजी जानी है। पाइपलाइन बदलने के लिए अभी वित्तीय अनुमति लेनी है। मार्च महीने के अंत तक अथवा अप्रैल की शुरूआत में पाइपलाइन बदलने का काम शुरू होने की संभावना है।
शहर में अभी करीब 40 साल से अधिक समय पहले डाली गई पाइपलाइन से पेयजल वितरण हो रहा है। वर्षों पुरानी पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह से खराब हो गई है। शहर का विस्तार हो गया है, पुरानी पाइपलाइन अब इतना बोझ सह नहीं पा रही है। शहर के 40 वार्ड की 50 हजार की आबादी को प्रतिदिन करीब 1 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। शहर में सप्लाई करने के लिए जलदाय विभाग की तरफ से नंदसमंद बांध सहित 10 से अधिक कुओं और ट्यूबवैल से पानी लिया जाता है।
जलदाय विभाग के परावल में 2 कुएं, लालबाग में 3 ट्यूबवैल सहित तीन तिबारी, चैपेता का बाग, केशव काॅम्पलेक्स, माॅर्डन बस स्टैंड, मोबेगढ़, पावटी में स्थित कुंए है। नंदसमंद बांध में पानी कम होने पर इन कुओं से पेयजल सप्लाई की जाती है। जलदाय विभाग ने 40 वार्डों में करीब 20 पेयजल टंकी बनवाई हुई है, शहर में 10 हजार से अधिक उपभोक्ता है।
डीपीआर से पहले के सर्वे का काम चल रहा है
पेयजल पाइप लाइन वर्षों पुरानी हो गई है, इसको बदलने के बाद ही 24 घंटे पानी सप्लाई की जा सकेगी। पाइपलाइन बदलने में करीब 20 से 25 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है, अभी डीपीआर से पहले के सर्वे का काम चल रहा है।
- अशोक जाटव, एईएन, जलदाय विभाग नाथद्वारा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.