पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में मेवाड़वासी समर्पित भाव से दान देने में जुटे हैं। प्रांत से अब तक 100 करोड़ से ज्यादा का दान मिल चुका है। वहीं राजस्थान का सबसे बड़ा 11 करोड़ का दान भी उदयपुर के सिंघल परिवार ने ही किया था। उदयपुर के कई मुस्लिम परिवारों ने भी प्रभु राम के लिए भेंट समर्पित की है।
अभियान का दूसरा चरण समाप्त हो चुका है। लेकिन शहरवासी भरपूर उत्साह और जोश के साथ अभियान में अब भी योगदान दे रहे हैं। गुरुवार को शहर के उद्योगपति विनोद कुमार अग्रवाल ने एक करोड़ रुपए का सहयोग दिया। अब तक जिले से कुल 25 करोड़ की निधि समर्पित हो चुकी है।
अशोक सिंघल के भतीजे ने सबसे ज्यादा 11 करोड़ दिए
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख रहे विहिप नेता अशोक सिंघल के भतीजे अरविंद अब तक सर्वाधिक 11 करोड़ दे चुके हंै। निजी स्कूल प्रबंधक गोविंद अग्रवाल (51 लाख), गीतांजलि विवि (50 लाख), जगमोहन अरोड़ा (31 लाख), रतन सिंह झाला (25.25 लाख) भेंट कर चुके हैं।
मुस्लिम समुदाय ने भी भेंट की राशि : समिति प्रमुख ने बताया कि अभियान में हर वर्ग-समुदाय का योगदान मिल रहा है। सवीना क्षेत्र के एक मुस्लिम परिवार ने 11 हजार रुपए समर्पित किए। इसके अलावा धानमण्डी निवासी मुस्लिम परिवार और चूड़ियाें के व्यवसाय से जुड़ी बुजुर्ग मुस्लिम महिला ने भी निधि समर्पण के तहत राशि भेंट की।
अभियान थमा, अब कार्यालय में रसीद कटा दे सकेंगे दान
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण समिति के महानगर प्रमुख अशोक प्रजापत ने बताया कि महाभियान के तहत घर-घर संपर्क का अभियान 15 फरवरी को थम गया था। इसके बावजूद ऐसे कई स्थान रह गए, जहां तक कार्यकर्ता नहीं पहुंच सके।
इसी को देखते हुए बीएन विवि के सामने स्थित विश्व हिन्दू परिषद परिसर कार्यालय में कोई भी समर्पण कर रसीद प्राप्त कर सकता है। कार्यालय में सुबह से शाम तक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस कार्य के लिए कुछ अन्य स्थलों के चयन पर भी विचार चल रहा है। ताकि हर घर का योगदान सुनिश्चित हो सके।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.