पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजस्थान सरकार की खेल मंत्री अशोक चांदना अपने अल्प प्रवास पर गुरुवार को उदयपुर पहुंचे थे। इस दौरान अशोक चांदना ने उदयपुर के गांधी ग्राउंड का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। जिसके बाद चांदना उदयपुर के लव कुश इनडोर स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने खेल अधिकारियों की बैठक ली।
उदयपुर पहुंचे अशोक चांदना ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। चांदना ने कहा कि देश में महंगाई दिनोंदिन बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके लिए सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है। चांदना ने कहा कि प्रधानमंत्री अहंकार और घमंड में चूर चूर है। लेकिन देश की जनता आने वाले चुनाव में उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी की उनका अहंकार और घमंड चकनाचूर हो जाएगा।
वही राजस्थान कांग्रेस की गुटबाजी पर भी अशोक चांदना ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। हम सब मिल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.