उदयपुर के गोगुंदा इलाके में पिंडवाड़ा हाईवे पर ओबरा पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दम्पति गम्भीर घायल हो गए। नेशनल हाईवे 27 पर ओबरा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इसमें युवक की उदयपुर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार नारायण सिंह पिता विजय सिंह और उनकी पत्नी फूल कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हुई। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचते हुई लोगों की मौत
जहां दोनों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें युवक नारायण सिंह की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं गंभीर घायल महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। गोगुंदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए थाने से एएसआई नंद लाल नागदा उदयपुर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों को सूचित कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
इनपुट : सौरभ पाराशर।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.