पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा के अल्पसंख्यक माेर्चा की प्रदेश टीम घाेषित हाेेने के बाद अब युवा माेर्चा और महिला माेर्चा की प्रदेश टीम और उसके बाद जिलाध्यक्षों की घाेषणा काे लेकर भी सरगर्मियां तेज हाे गई हैं। महिला माेर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मुंदड़ा उदयपुर की है, ऐसे में उनकी टीम में उदयपुर की महिला कार्यकर्ता या पार्षद काे बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। महिला माेर्चा जिलाध्यक्ष पद पर किरण तातेड़ काे रिपीट किया जाए या किसी अन्य काे माैका दिया जाए। इसकाे लेकर संगठन में मंथन चल रहा हैं। युवा माेर्चा शहर जिलाध्यक्ष के दाे कार्यकाल पूरे कर चुके गजेंद्र भंडारी काे इस बार प्रदेश उपाध्यक्ष या मंत्री भी बनाया जा सकता हैं। हालांकि शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया की राय बहुत कुछ तय करेंगी कि भंडारी काे प्रदेश में भेजा जाए या फिर से जिले की कमान ही साैंपी जाए। भंडारी काे प्रदेश टीम में लिया जाता है ताे भाजपा की युवा टीम काे नया जिलाध्यक्ष मिल सकता हैं।
देहात में चंद्रशेखर जाेशी काे दाेबारा युवा माेर्चा का अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं। जाेशी काे भी प्रदेश टीम में लेने की अटकलें लगाई जा रही हैंं, अनुभव के आधार पर भंडारी का दावा मजबूत है। महिला माेर्चा शहर जिलाध्यक्ष किरण तातेड़ के भी दाे कार्यकाल हाे चुके हैं। उनकाे तीसरी बार रिपीट किया जाएं या नहीं इसकाे लेकर पार्टी नेता अंतिम निर्णय नहीं कर पा रहे। एक संभावना उनकाे प्रदेश टीम मेें लेने की भी बनी हुई हैं।
ऐसा हुआ तो जिला प्रमुख की दावेदार रही सुनीता मांडावत या फिर शोभागपुरा सरपंच रही कविता जाेशी काे शहर महिला टीम की कमान मिल सकती हैं। महिला माेर्चा की देहात जिलाध्यक्ष गाेपाल कुंवर के देहात भाजपा की उपाध्यक्ष बन जाने से उनकी जगह नए चेहरे काे महिला माेर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया जाना तय हैं। इस पद के लिए देहात भाजपा की पूर्व मंत्री और महिला माेर्चा की फतहनगर मंडल अध्यक्ष रही ऋतु अग्रवाल काे प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं। पूर्व प्रधान साेनल मीणा का नाम भी दाैड़ में है।
भंडारी प्रदेश में गए ताे इनमें से किसी काे मिल सकती है माेर्चा की कमान
पार्षद माेहन गुर्जर और कुलदीप जाेशी की शहर अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदारी थी। दाेनाें अभी भंडारी की टीम में महामंत्री हैं, लेकिन गुर्जर नगर निगम बाेर्ड में सचेतक और जाेशी प्रकाश व्यवस्था समिति अध्यक्ष हाेने से इनकी दावेदारी में आड़े आ रही हैं। ये दाैड़ से बाहर हाेते हैं ताे माैजूदा जिला उपाध्यक्ष सन्नी पाेखरना, माेर्चा के मंडल अध्यक्ष वैभव भंडारी और कुंदन चाैहान में से किसी एक काे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती हैं।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.