उदयपुर हत्याकांड का 26/11 कनेक्शन, VIDEO:मर्डर के लिए खास नंबर वाली बाइक का इस्तेमाल; किश्तों में खरीदी थी, 5 हजार में लिया था नंबर

उदयपुरएक वर्ष पहलेलेखक:  सतीश शर्मा
  • कॉपी लिंक

कन्हैयालाल का मर्डर सोची समझी साजिश थी। अब इस पूरे मामले में आरोपियों की जिहादी सोच का भी खुलासा हुआ है। रियाज की नफरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी बाइक का नंबर 2611 था। यह नंबर मुंबई आतंकी हमले की तारीख से जुड़ा है। रियाज ने बाइक भले ही किश्तों में ली हो, लेकिन यह नंबर लेने के लिए RTO को 5 हजार रुपए एक्स्ट्रा फीस दी थी।

अब तक की जांच में इस गाड़ी का नंबर सामने आया, लेकिन भास्कर टीम ने पड़ताल की तो रियाज की वह बाइक भी सामने आई, जिससे वह गौस के साथ कन्हैयालाल का मर्डर करने पहुंचा था। ऐसे में इस गाड़ी का नंबर इशारा कर रहा है कि वह मुंबई आतंकी हमले से प्रभावित थे।

LIVE उदयपुर हत्याकांड का चौथा दिन:राजस्थान में इंटरनेट पर रोक बरकरार; मर्डर के विरोध में आज सीकर बंद

मुंबई हमले के ठीक 2 साल बाद रियाज ने यह बाइक ली थी। इसी बाइक से वह गौस के साथ कन्हैयालाल का मर्डर करने पहुंचा था।
मुंबई हमले के ठीक 2 साल बाद रियाज ने यह बाइक ली थी। इसी बाइक से वह गौस के साथ कन्हैयालाल का मर्डर करने पहुंचा था।

अपनी पहचान छिपाने के लिए घर बदलता रहा
रियाज चाहता था कि उसे कम लोग पहचानें, इसलिए वह लगातार घर बदलता रहता था। 2008 में मुंबई हमले के बाद रियाज ने 2013 में बाइक खरीदी थी। जब रियाज ने बाइक खरीदी, तब वह फिरोज खान के मकान में किराए से रहता था। अपनी पसंद का नंबर लेने के लिए 5 हजार रुपए प्रीमियम भी जमा कराया था। इसके भी डॉक्यूमेंट सामने आए हैं। इसमें बाइक रियाज के नाम से रजिस्टर्ड है।

ऑर्डर थे- गोली मत मारना, गला रेतकर VIDEO बनाना:भारी हथियार बनाया ताकि झटके में गर्दन कट जाए, अजमेर से बनना था तीसरा वीडियो

रियाज की बाइक के बाद दोनों आरोपियों से जुड़े और दूसरे सामानों की भी जांच की जा रही है।
रियाज की बाइक के बाद दोनों आरोपियों से जुड़े और दूसरे सामानों की भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि RJ 27 AS 2611 नाम की इस बाइक से रियाज को काफी लगाव था। इसलिए मर्डर करने के लिए भी इसी बाइक से गौस के साथ आया था। इसके बाद इसी बाइक से दोनों फरार हुए थे। हालांकि पुलिस ने अब बाइक को जब्त कर लिया है, लेकिन जांच एजेंसियां इस नंबर के पीछे की कहानी और फैक्ट जुटाने में लगी है।

उदयपुर हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...