पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अनुसूचित जाति मोर्चा राजसमंद की शुक्रवार को आभासी परिचर्चा में विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कोरोना महामारी की वैश्विक आपदा ने हमें आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया है। आने वाले दिनों में स्वरोजगार से ही प्रगति की राह खुलेगी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना स्वरोजगार के लिए संजीवनी समान है। माहेश्वरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के आर्थिक महासम्पुट में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के कई उपाय सम्मिलित हैं। अनुजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी महिंद्रा ने कहा कि माेर्चा कार्यकर्ता मास्क वितरण का अभियान चलाए। प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 40 मास्क वितरण करे, 40 आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाए और 40 व्यक्तियों से प्रधानमंत्री केयर फंड में न्यूनतम 100 रु. का अंशदान करवाए। परिचर्चा में ऑटो चालकों को नगद सहायता नहीं मिलने, नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के लिए वंचित परिवारों का सर्वेक्षण प्रारम्भ नहीं होने, गांवों में एवं राजसमंद में सेनेटाइजेशन कार्य बंद होने, विद्युत बिलों में स्थायी शुल्क और विलम्ब शुल्क में राहत, प्रवासी श्रमिकों को सहायता नहीं मिलने, गांवों में पेयजल समस्या आदि समस्याएं कार्यकर्ताओं ने उठाई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने कोरोना महाआपदा में मोर्चे की तरफ से किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 3656 खाद्यान्न थैले, 5750 भोजन पैकेट, 3115 आरोग्य सेतु एप एवं 325 कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रधानमंत्री केयर फंड में योगदान दिया गया।
पॉजिटिव- आपने अपनी दिनचर्या से संबंधित जो योजनाएं बनाई है, उन्हें किसी से भी शेयर ना करें। तथा चुपचाप शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर ज...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.