उदयपुर में शुक्रवार को गर्मी का असर जबरदस्त रूप से देखने को मिला। बुधवार से शुरू हुई गर्मी में बढ़ोतरी शुक्रवार तक और ज्यादा बढ़ गई। शुक्रवार को भी उदयपुर में पारा 42 डिग्री ही रहा। बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 39.4 डिग्री था जो गुरुवार को एक ही दिन में 3.2 डिग्री बढ़कर 42.6 डिग्री पर पहुंच गया था। शुक्रवार को इसमें हल्की गिरावट जरुर हुई मगर इसके बावजूद यह 42 डिग्री पर बरकरार रहा।
वहीं दूसरी ओर सुबह के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली और शुक्रवार को 27.7 डिग्री के मुकाबले यह 1.8 डिग्री बढ़कर 29.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अनुमान पहले ही लगाया था कि बुधवार से अगले तीन-चार दिन एक बार फिर तेज गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। इसी के तहत शुक्रवार सुबह से ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। पिछले कुछ दिन से आसामान में छाए बादल भी दो दिन से दिखाई नहीं दिए।
22 मई से मिलेगी गर्मी से राहत
उदयपुर में पिछले दो-तीन दिनों की तरह शनिवार को भी तेज गर्मी पड़ सकती है। हालांकि रविवार यानी 22 मई से गर्मी से राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर इन दिनों मेंदेखने को मिल सकता है। इसके चलते 23 और 24 मई को बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं और बरसात भी हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। इससे तापमान में गिरावट भी हो सकती है। अगले सप्ताह दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.