पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर (एमपीयूएटी) के महेंद्र मीना ने राष्ट्रीय स्मार्ट एग्रीकल्चर इनोवेशन चैलेंज 2021 में पोस्ट हार्वेस्ट फूड टेक्नोलॉजी और मूल्य संवर्धन कैटेगरी चैलेंज जीत लिया है।
उनकी नैनाे तकनीक पूरे देश में अव्वल रही। इसके लिए उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिला है। दरअसल, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने राष्ट्रीय स्मार्ट एग्रीकल्चर इनोवेशन चैलेंज (एग्री इंडिया हैकथॉन 2021) का आयोजन किया गया था। मीना ने एमपीयूएटी से हॉर्टिकल्चर में स्नातकोत्तर का शोध कार्य डॉ. विनोद सहारन और डॉ. शालिनी पिलानिया के निर्देशन में कर नैनो तकनीक विकसित की है। उन्होंने इस चैलेंज को जीतकर एमपीयूएटी, एसकेएनएयू जोबनेर और साथ ही पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।
बिना कोल्ड स्टोरेज और फ्रिज फलों और सब्जियों काे ताजा रख सकेंगे
देश में प्रतिवर्ष फलों और सब्जियों की करीब 30 प्रतिशत पैदावार तुड़ाई से लेकर बाजार में पहुंचने तक खराब हो जाती है, जिससे प्रतिवर्ष करीब एक लाख करोड़ रुपए का नुकसान होता है। इस नुकसान के चलते किसानों को उनके उत्पाद का कम मुनाफा मिलता है। इस प्रकार के नैनो फार्मूलेशन के कवच से फल औैर सब्जियों की गुणवत्ता को बिना किसी कोल्ड स्टोर और फ्रिज के लंबे समय तक ताजा बनाए रखा जा सकता है। भारत सरकार से पेटेंट मिलने के बाद इस तकनीक को बाजार के लिए लाया जा सकेगा।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.