पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सोशल मीडिया तो भ्रम ही फैलाता है। यह बात एक बार फिर साबित हो गई। गुरुवार को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर यह खबर चलती रही कि एक ही दिन में 649 रिकॉर्ड रोगी मिले हैं और लॉकडाउन लगेगा। शहर में पैनिक क्रिएट हो गया।
कुछ जगह लोग राशन सहित अन्य जरूरी गृह उपयोगी सामग्री एकत्रित करने में जुट गए। भास्कर ऑफिस में भी लोगों के फोन आए और लॉकडाउन होने के बारे में जानकारी मांगी। कलेक्टर के पास भी कई लोगों ने कॉल किए। आखिर शाम होते-होते कलेक्टर चेतन देवड़ा को आगे आना पड़ा।
वे बोले- मैं सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन करता हूं। शहर में कोई लॉकडाउन नहीं है, न ही लगेगा। आप अफवाहों से बचें, लेकिन यह भी अपील करूंगा कि कोरोना से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करें। मास्क लगाएं, दूरी बनाकर रखें, हाथ धोते रहें। हम मिलकर कोरोना को हरा देंगे। चिकित्सा विभाग के आंकड़े आए तो सोशल मीडिया का झूठ सामने आ गया। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा-649 नहीं, 497 नए मरीज मिले हैं।
कलेक्टर ने आज पांच आपात बैठक बुलाईं : कोरोना जागरूकता के लिए कलेक्टर चेतन देवड़ा शुक्रवार को पांच आपात बैठकें लेंगे। सुबह 10 बजे होटल एसोसिएशन व पर्यटन स्थलों के प्रतिनिधि और 11 बजे से ट्रांसपोर्ट यूनियन, ट्रक-बस-ऑटो यूनियन की बैठक जिला परिषद सभागार में होगी।
दोपहर 12 बजे नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों की बैठक नगर निगम सभागार में होगी। जिला परिषद सभागार में दोपहर 1 बजे सचिव कृषि-फल-सब्जी मंडी, सरस डेयरी प्रतिनिधि, व्यापार मंडल व दोपहर 2 बजे धार्मिक गुरुओं और विभिन्न समुदायों की बैठक लेंगे।
शहर में काेराेना की रफ्तार अब बेकाबू हाे गई है। शहर में लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा राेगी मिले। गुरुवार काे 2789 सैंपलों की जांच में 497 नए राेगी मिले, जाे काेराेना के एक साल के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। संक्रमण दर भी 17.82 हाे गई है। यानी हर 18वां मरीज संक्रमित मिल रहा है।
अप्रैल महीने के आठ दिनों में 1996 नए राेगी सामने आ चुके हैं, जाे जनवरी के 448, फरवरी के 217 और मार्च के 1299 के कुल योग 1964 से भी ज्यादा है। अब शहर में हर घंटे 20 काेराेना राेगी बढ़ रहे हैं, जबकि जनवरी में रोजाना औसतन 14, फरवरी में 7 औॉर मार्च में 41 मरीज ही मिल रहे थे।
उदयपुर में काेराेना के अब तक कुल 15319 काेराेना मरीज मिल चुके हैं। अगर इसी रफ्तार से संक्रमण फैलता रहा ताे अप्रैल महीने के अंत तक यह आंकड़ा 20 हजार के पार हाे जाएगा।
दाे दिन में 9 माैत, अब तक 235 मौतें
संक्रमण अब जानलेवा भी हाे गया है। जिले में दाे दिन में 9 लाेगाें की जान जा चुकी है। गुरुवार काे 5 लाेगाें ने इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया। इनमें सहेली नगर निवासी 70 वर्षीय, कृष्णपुरा निवासी 52 वर्षीय महिला, सलूंबर निवासी 75 वर्षीय पुरुष और 57 वर्षीय महिला, सेक्टर-14 निवासी 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कोरोना से अब तक कुल 235 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.