पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। उन्होंने 2 बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे की भूमिका और राजस्थान में पार्टी के CM चेहरे को लेकर बात की। बोले, 'भाजपा ने वसुंधरा राजे के लिए देश की भूमिका तय की है और राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा।' भास्कर ने सतीश पूनिया से खास बातचीत की। पढ़िए भास्कर के सवालों पर पूनिया के जवाब...
राजस्थान में पिछले 2 साल से प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी पैदा हो गई है। चारों विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जनता में आक्रोश है। भाजपा यह चुनाव काफी अंतर से जीतने जा रही है।
कांग्रेस की गुटबाजी तो प्रमाणित हो चुकी है। भाजपा की गुटबाजी महज सोशल मीडिया की देन है। गुटबाजी की वजह से कांग्रेस को अपना प्रदेश अध्यक्ष हटाना पड़ा। उप-मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना पड़ा। इससे जाहिर है कि कांग्रेस पूरी तरह बंट चुकी है। मेरा दावा है कि सरकार के खिलाफ 4-5 साल में सत्ता विरोधी लहर पैदा होती है। लेकिन, कांग्रेस सरकार में यह 2 साल में ही हो गया। नतीजा यह रहा कि कांग्रेस को 21 में सिर्फ 5 जिला परिषद में जीत मिली।
गुलाबचंद कटारिया ने बिल्कुल ठीक कहा है। सरकार सिर्फ भाजपा की होगी, जिसका चुनाव चिन्ह कमल होगा। सोशल मीडिया पर नेताओं के समर्थक भले ही कुछ भी दावे करें। लेकिन, उसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है। भाजपा में संसदीय बोर्ड तय करता है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। मैं बस यह दावा कर सकता हूं कि 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी।
देखिए, हर नेता का अपना काम करने का तरीका होता है। वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। पार्टी ने देश के लिए उनकी भूमिका तय की है। उनकी भूमिका को सियासी तौर पर जोड़ना मैं उचित नहीं मानता। वे आज भी भाजपा नेता हैं। हम सब उनका सम्मान करते हैं।
मेरा मिशन सिर्फ भाजपा को दोबारा सत्ता में लाना है। मैं राजस्थान से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस वाली परंपरा खत्म करने के लिए काम कर रहा हूं। मैं सिर्फ भाजपा के लिए काम करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि आम जनता के मुद्दे को भाजपा का प्रतिनिधि सदन तक उठाए। मैं यही काम कर रहा हूं। मुख्यमंत्री कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.