पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
माैसम साफ हाेने के दूसरे दिन अब दिन के पारे में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 19.8 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि रात के पारे में हल्का उछाल आया है। यह 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। एक दिन पहले अधिकतम और न्यूनतम तापमान कमश: 24 डिग्री और 8.2 डिग्री रहा था। अधिकतम पारे में बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार काे दिन में भी ठंड का असर बना रहा। शहर में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा।
मौसमवाणी : आज और कल छाए रह सकते हैं
माैसम विभाग ने 11 जनवरी तक उदयपुर का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 8 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान लगाया हैं। साथ ही शुक्रवार और शनिवार काे हल्के बादल छाए रहने और रविवार काे माैसम साफ रहने की संभावना जताई है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.