पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नारकोटिक्स विभाग की ओर से गुरुवार को दूसरे दिन जिला मुख्यालय तथा छोटीसादड़ी दो केंद्रों पर अफीम की तुलाई का कार्य किया गया। पहले दिन जहां दोनों केंद्रों पर मिलाकर कुल 299 किसानों की 1824 किलो 500 ग्राम अफीम की तुलाई हुई थी वहीं गुरुवार को दूसरे दिन दोनों केंद्रों पर कुल 392 किसानों की अफीम तोली गई।
अफीम तुलाई के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। पहले की तरह ही सुबह और दोपहर के दो अलग-अलग शिफ्ट में किसानों को बुलाया गया था। प्रतापगढ़ में धरियावद नाके स्थित तुलाई केंद्र पर कुल 204 किसानों की 9 क्विंटल 75 किलोग्राम अफीम तोली गई। इसके लिए किसानों को 13 लाख 6 हजार रुपए का भुगतान किया गया।
इसी तरह छोटीसादड़ी में आर्य समाज स्कूल में 188 किसानों की 13 क्विंटल 80 किलोग्राम अफीम की तुलाई हुई। इस बार अफीम की तुलाई ओवन मशीन के जरिए की जा रही है। ऐसे में तुलाई के दौरान समय ज्यादा लग रहा है। जबकि पिछली बार कोरोना की वजह से अफीम की तुलाई हाथ से ही की गई थी। प्रतापगढ़ क्षेत्र में अवलेश्वर, बारावरदा, खोरिया, खङखड़ा, दोराना के कुल 204 किसानों को बुलाया गया था।
आज 408 किसान बुलाएंगे
जिला अफीम अधिकारी एडवर्ड रोजारियो ने बताया कि शुक्रवार को प्रतापगढ़ खंड के में बरडिया के तीन और नागदेड़ा के दो सहित कुल पांच भाग के 208 किसानों को तुलाई के लिए बुलाया गया है। छोटीसादड़ी खंड के जिला अफीम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खेरमालिया, रावतपुरा, शिवपुरा, प्रथम पारी में दूसरी पारी में करणपुर कला, बंबोरा जागीर, बसेड़ा के 200 किसानों की अफीम का तोल होगा।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.