पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह दल और संघ के अधिकारी जैन आचार्य सुनील सागर महाराज से मिले और राम मंदिर निर्माण पर चर्चा की। जिला प्रचार प्रमुख गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व संघ प्रचारक क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवलहरी और जिला प्रचारक दीपक ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान दल सदस्यों सहित आचार्य के दर्शन किए।
दल और संघ अधिकारियों ने मंदिर निर्माण और निधि समर्पण अभियान पर चर्चा करते हुए बताया कि यह राम मंदिर के साथ राष्ट्र मंदिर भी है। अयोध्या आने वाले समय में सांस्कृतिक राजधानी बनने जा रही है। प्रभु श्रीराम जन-जन के राम हैं। उसी प्रकार से निधि समर्पण में जन-जन के पास जाने की योजना बनी है। कोई भी व्यक्ति इस समर्पण से वंचित नही रहे ऐसा लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी राम भक्त लगे हुए हैं।
इस मौके पर आचार्य सुनील सागर ने कहा कि प्रभु राम ने सभी को साथ में जोड़ते हुए कार्य किया था और लक्ष्य प्राप्त किया था, उसी प्रकार से सभी को साथ लेकर चले तो लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित होगी। उन्होंने प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.