पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान विरोधी कृषि कानूनों के विरोध में राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित जलिया चेक पोस्ट पर संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान कांग्रेस निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में चक्का जाम किया गया। ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष रूपलाल जाट ने बताया की क्षेत्र के किसानों ने तीनों काले कानून के विरोध में दोपहर 12 से 3 बजे तक जलिया चेक पोस्ट पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया।
छोटीसादड़ी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश जाट ने बताया कि धरने को ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष रूपलाल जाट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर, पालिकाध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, पूर्व प्रधान गोपाललाल आंजना, पार्षद रविप्रकाश सोनी, विधानसभा क्षेत्र युवा कागेस अध्यक्ष,जसवंत सिंह आंजना, नगर पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरधारी लाल खटीक, जिला कांग्रेस सचिव गोपाल जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोवर्धन लाल आंजना, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल धाकड़, पूर्व छात्रसंघ रोमिल चौधरी, जाट युवा महासभा के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह सुराणा आदि ने संबाेधित किया। धरने के अंत में दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए 120 से अधिक किसानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.