जिले में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में हो रहे लगातार इजाफे से दहशत का माहौल हो गया है। शुक्रवार को एक ही दिन में एक साथ 20 पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इन 20 मरीजों में कलेक्टर की पत्नी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी भी शामिल है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी भी संक्रमित
शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 20 लोग और कोरोना संक्रमित मिले है। रिपोर्ट के मुताबिक राजसमंद ब्लॉक से 11 पॉजिटिव हैं, जबकि 1 रेलमगरा और 8 मरीज नाथद्वारा में मिले है। वहीं कलेक्टर अरविंद पोसवाल की 31 वर्षीय पत्नी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंद गुर्जर की 69 साल की पत्नी जो जिला परिषद सदस्य भी है, पॉजिटिव पाई गई है। इससे चिकित्सा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.