पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थाना क्षेत्र के देवली गांव में गुरुवार दोपहर को खेत पर गेहूं की पिलाई कर रही महिला पर खेत में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे महिला घबरा गई। पास में ही खड़े पति ने फावड़ा लहराते हुए हल्ला किया तो तेंदुआ दूर भाग गया। इससे महिला की जान बच गई।
हल्ला सुनकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। गांव के पूर्व उप सरपंच मांगीलाल पूर्बिया ने बताया कि दोपहर के समय पुष्पा पति उदयलाल कुमावत के साथ खेत पर गेहूं की पिलाई कर रहे थी। फसल में छिप कर बैठे तेंदुए ने पुष्पा पर हमला कर दिया। पुष्पा के गले, कान व हाथ पर तेंदुए के पंजे से झपट्टा मारने से लहूलुहान हो गई। पति उदयलाल ने हल्ला कर और हाथ में फावड़ा पकड़ कर घुमाया तो तेंदुए खेताें में छिप गया।
शाेरगुल सुनकर आसपास से लोग माैके की ओर दाैड़ पड़े। इस बीच तेंदुए ने एक युवक नाथू लाल पर भी हमला किया, जिससे उसके कपड़े फट गए, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद ग्रामीणों एवं वन विभाग की टीम ने आसपास तेंदुए की खूब तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घायल पुष्पा का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। तेंदुए से गांव वालों में खौफ छा गया। रात को गांव के लोग जल्दी घरों में चले गए। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। तेंदुए के पगमार्क लिए हैं।
तेंदुए ने झपट्टा मारा तो महिला घबरा गई
पुष्पा ने बताया कि वह खेत पर गेहूं की पिलाई कर रही थी कि तेंदुए ने दौड़कर झपट्टा मारा। इससे वह घबरा गई। खेत में पास ही काम कर रहे उनके पति ने शाेर मचाकर और फावड़ा लेकर तेंदुए को दूर भगाया। लोगों के आने से उनकी जान बच गई। सूचना पर कई लोगों भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों से तेंदुए के बारे में जानकारी ली।
वन विभाग की टीम को खेतों में तेंदुए के पदचिह्न मिले
मौके पर वन विभाग के वनपाल कमला शंकर वीरवाल, हिम्मत सिंह पहुंचे। खेतों में तेंदुए के पदचिह्न मिले। तेंदुए के खेतों में विचरण करने से लोगों में भय का माहौल है। सूचना पर पटवारी कालूराम कुमावत, ग्रामीण प्यारेलाल, नाथूलाल, हीरालाल, मोहनलाल, रोशन लाल आदि मौके पर पहुंचे। लोगों ने वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.