पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बसंत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं ने दाे दिन से वापस ठंड का अहसास करवाया। गुरुवार को हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रही। हवा की दिशा उत्तर से पूर्व की तरफ रही। दिनभर धूप का असर बना रहा, लेकिन तेज हवा के कारण गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री पर यथावत और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की गिरावट के साथ 6.5 डिग्री रहा। बुधवार काे अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री था। मौसम के जानकारों के अनुसार अभी कुछ दिन तक सर्दी का मौसम बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सर्दी का अहसास हो रहा है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.