पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में कोरोना को लेकर राहत की खबर है। धीरे-धीरे कोरोना के मरीजों की संख्या कम होकर रिकवरी में भी बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन अभी सावधानी जरूरी है, क्योंकि कोरोना के पॉजिटिव केस जनवरी में भी लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को भी जिले में 31 नए पॉजिटिव मिले। जनवरी के सात दिन में अब तक 148 पाजिटिव मिल चुके हैं। दिसंबर के शुरुआती सात दिन में 200 पॉजिटिव मिले थे।
जनवरी के शुरुआती दिनों में नए केस मिलने का आंकड़ा संतोषजनक नहीं है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन नहीं आने तक मास्क, दो गज दूरी को अपनाना होगा। उल्लेखनीय हे कि नवंबर में कुल 547 कोरोना पॉजिटिव आए। नवंबर में 564 लोग रिकवर हुए थे। दिसंबर में कुल 942 कोरोना पॉजिटिव आए। इस महीने रिकवरी 795 हुई। मई में रिकवरी रेट 47.14 थी, लेकिन जनवरी में रिकवरी रेट बढ़कर 92.48 प्रतिशत हो गई। 45.34 प्रतिशत की रिकवरी रेट में सुधार हुआ है।
नए साल में रिकवरी बढ़ने की राहत भरी खबर आई
कोरोना का लेकर नये साल में रिकवरी को लेकर राहत भरी खबर है। नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में रिकवरी 122 हुई थी। दिसंबर के पांच दिनों में यह बढ़कर 140 हो गई। नए साल में जनवरी के पांच दिनों में और भी बढ़कर 167 हो गई। जो दिसंबर से 27 अधिक है। नवंबर में 547 कोरोना पॉजिटिव आए। पूरे माह में 564 पॉजिटिव से निगेटिव होकर रिकवर हो गए। पॉजिटिव केस से बजाए 17 लोग ज्यादा रिकवर हुए। अब तक कुल 4421 कोरोना पॉजिटिव हुए। चार हजार 125 रिकवर हुए। वर्तमान में कुल 252 कोरोना के एक्टिव केस हैं।
जिले में कोरोना के 31 नए पॉजिटिव, अब एक्टिव केस 252
राजसमंद| जिले में गुरुवार को 31 नए कोरोना पॉजिटिव आए। इसमें से कुल 4421 कोरोना पॉजिटिव हुए। अब तक कुल चार हजार 125 रिकवर हुए। वर्तमान में कुल 252 कोरोना के एक्टिव केस है। गुरुवार को कुल 33 डिस्चार्ज हुए। वहीं 219 के सैम्पल लिए गए। कांकरोली निवासी युवक (22), अधेड़ (56), कुंवारिया निवासी महिला (24), कांकरोली निवासी वृद्धा (64), केलवा निवासी अधेड़ (52), कांकरोली निवासी महिला (36), वृद्धा (60), वृद्ध (62), युवक (45), युवक (29), रेलमगरा ब्लॉक के दरीबा निवासी युवक (32), महिला (31), युवक (29), युवक (31), युवक (31), युवक (22 आदि कोरोना पॉजिटिव आए।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.