पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिमी विक्षोभ के कारण सक्रिय हुए परिसंचरण तंत्र के असर से दिन और रात का तापमान फिर घट गया। शीतलहर का असर बढ़ने से सर्दी महसूस की गई। शनिवार काे दिन का अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री घटकर 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.0 से घटकर 3.0 डिग्री पहुंच गया।
वातावरण में अधिकतम आर्द्रता 75 प्रतिशत रही। हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा बनी रही। इस दौरान हवा की दिशा उत्तर से उत्तर-पूर्व की तरफ रही। आने वाले कुछ दिन में मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
गर्मी में बढ़ोतरी हाे सकती है। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 65 से 75 प्रतिशत तक तथा न्यूनतम 13 से 18 प्रतिशत रह सकती है। वातावरण में अधिकतम आर्द्रता कम होने से लोगों को ठंडी हवाओं से राहत मिलेगी। पूर्वानुमानों में हवा की गति 7 से 16 किमी प्रतिघंटा के वेग से उत्तरी-पूर्वी दिशा से चलने की संभावना है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.