पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में भीषण गर्मी शुरु हाे गई है। मंगलवार काे अधिकतम तापमान ने विगत सात साल में सबसे अधिक तापमान हाे गया है। वर्ष 2015 में 6 अप्रैल तक 33.1 और रात का तापमान 17.1 दर्ज किया गया था।
मंगलवार काे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसी प्रकार रात का तापमान भी विगत पांच दिनाें में 6.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 16.3 डिग्री सेल्सियस हाे गया है। दोपहर के समय बाजार में चहल पहल कम हाे गई है। तापमान बढ़ने के साथ ही शीतल पेय की डिमांड बढ़ गई है। 2 अप्रैल काे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इसके बाद लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ाेतरी हाेती जा रही है। विगत पांच दिनाें में अधिकतम तापमान 35 से 40 और न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 2 अप्रैल काे दिन का तापमान 35 और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Sponsored By
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.