पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में पिछले दो दिन से लगातार बादल और घना कोहरा छाया हुआ था। जिले में रविवार को दाे दिन बाद सूरज ताे निकला लेकिन गलन बरकरार रही। सुबह घना काेहरा के बीच ओस गिरती रही लेकिन दाेपहर 12 बजे बाद माैसम साफ हुआ।
धूप खिली और तापमान में बढ़ोतरी हुई। शीतलहर चलने के कारण दिन और रात में गलन रही। दिन का पारा भी शनिवार के मुकाबले 3 डिग्री बढ़कर 20.5 डिग्री पहुंच गया। रविवार काे अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। दिनभर 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। इसने ठिठुरन बढ़ाई। जिले में सुबह के समय कोहरा छाया हाेने व हवा ने लोगों को झकझोर दिया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.