पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अप्रैल माह की शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। एक अप्रैल से लगातार सातवें दिन भी तापमान में बढ़ाेतरी हुई। जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ाेतरी के साथ 41 और न्यूनतम तापमान में प्वाइंट 7 की बढ़ाेतरी के साथ 17 डिग्री हो गया। इस सीजन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री अब तक का सर्वाधिक है। चैत्र माह में भी जेठ जैसी गर्मी चुभने लगी है। एक अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। दिन में गर्मी के तेवर तेज होने से बाजारों में लोगों की चहल-पहल कम हो गई।
गर्मी से मौसमी बीमारियां बढ़ीअचानक गर्मी बढ़ने से मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। इन दिनों जिला अस्पताल में मरीजों की तादाद में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। सर्दी-जुकाम, सिर दर्द सहित कई मौसमी बीमारियों के मरीजों की अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है। चिकित्सक ने लोगों को धूप और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने कहा गर्मी का मौसम आते ही कई किस्मों की बीमारियां लोगों को घेरना शुरू कर देती हैं। वहीं अपने सही खानपान से इनकी सेहत के लिए घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। गर्मी के मौसम में सर्दी, जुखाम, डायरिया, हैजा, पीलिया, डी-हाइड्रेशन सहित कई बीमारियों के होने की ज्यादा संभावनाएं रहती है। ऐसे रोग गंदे पानी के उचित निकासी नहीं होने, पीने का पानी ढका न होना, बिना ढंके खाने पर मंडराती मक्खियां, बासी खाना खाने आदि कारणों से हो सकते हैं।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.