आगरा के बाह तहसील अंतर्गत थाना बसई अरेला क्षेत्र में गांव-गांव जाकर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को पेंपलेट देकर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकारी नंबरों सहित उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
बता दें, सरकार के आदेशानुसार पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस लगातार महिला मिशन शक्ति के तहत छात्राओं एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जागरूक कर रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस लगातार मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकारी, अर्द्ध सरकारी स्कूलों एवं गांव में छात्राओं महिलाओं को पुलिस पुलिस हेल्पलाइन सहायता नंबरों सहित जानकारियां दे रही है।
इसी क्रम में थाना बसई अरेला प्रभारी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में महिला कांस्टेबलों ने क्षेत्र के गांव-गांव महिला मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूकता पेंफलेट देकर जागरूक किया गया। गांव की महिलाओं को पुलिस द्वारा बताया आपको किसी से कोई घबराने की जरूरत नहीं है। आप स्वंमलंबी बनें किसी भी परिस्थिति में आप पुलिस सहायता नंबर पर फोन करके जानकारी दें। असामाजिक तत्वों एवं गलत कार्य करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
अपने ऊपर हो रहे अत्याचार और किसी अन्य महिला ,युवती के छात्रा के अत्याचार अपराध की तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा सके। वही महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस कंट्रोल रूम 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, फायर हेल्पलाइन 101, साइबर हेल्प लाइन, सहित थाना क्षेत्र और अधिकारियों के नंबर ज्ञात कराए गए। महिलाओं को चिपकाने वाले स्टीकर एवं पंपलेट वितरण किए गए। थाना परिसर में चारों तरफ स्टिकर पंपलेट थानाध्यक्ष द्वारा लगाई गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.