141 दिन पहले जमीनी रंजिश में खेडाराठौर (बाह) के चित्तरपुरा गांव में चचेरे भाइयों महेश सिंह और दिनेश सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। तब से फरार चल रहे 5-5 हजार के इनामी आरोपी भूरे और हुकुम सिंह के घर को खेडा राठौर पुलिस ने कुर्क कर लिया।
एसओ खेडा राठौर सुनील लाम्बा ने बताया कि दोनों आरोपियों के घरों की अचल सम्पत्ति को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जप्त कर लिया है। बतादें कि 16 दिसम्बर को खेडाराठौर के चित्तरपुरा गांव में जमीनी रंजिश में कलियान सिंह पक्ष के 14 नामजद आरोपियों ने चचेरे भाई महेश सिंह, दिनेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने कलियान सिंह, शिव कुमार, अशोक, देवी सिंह , एवरन सिंह, बिल्ला, अश्वनी, विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।जबकि विजय सिंह और घनश्याम ने कोर्ट में सरेंडर किया था। जेल में निरुद्ध आरोपी एवरन सिंह की अप्रैल में तबियत बिगडने से जान चली गयी थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.