बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत के गांव कलींजर में एक विवाहिता महिला का शव फांसी के फंदे पर घर के अंदर लटका मिला। घटना के बाद ससुराली जन मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप
जानकारी के अनुसार नीरू उर्फ उपमा देवी उम्र करीब 22 वर्ष पुत्री ब्रज महेश यादव निवासी गांव जैमतपुर थाना नगला खंगर फिरोजाबाद का अपने ससुराल कलींजर में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया ससुरालीजन मौके से फरार हो गई। मायके के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
शादी में दिया था 20 लाख का दहेज
मृतका के पिता ब्रज महेश यादव के अनुसार की शादी 4 माह पूर्व 11 फरवरी 2022 को बाह क्षेत्र के गांव कलींजर निवासी इंद्रवीर सिंह फौजी पुत्र रामनरेश यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी। नीरू के पिता ब्रज महेश यादव ने अपनी पुत्री की शादी में करीब 20 लाख रुपए नगद सहित दहेज के सामान सहित सोने चांदी के आभूषण देकर अपनी हैसियत के हिसाब दान दहेज में दिए थे।
ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज लोभी पति और ससुरालीजन विवाहिता से पांच लाख अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। विवाहिता के विरोध करने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। वहीं मायके आई विवाहिता को पति इंद्रवीर बुधवार को लेकर गया था। जहां पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुरालीजनों ने मिलकर उनकी विवाहिता पुत्री को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला।और मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंचे मायके के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी पूर्वी सोमेंद्र सिंह मीणा, थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतिका विवाहिता के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.